सहारा हास्पिटल व ‘हेल्थ सेट गो” का संयुक्त चिकित्सा शिविर शुरू 

दो सौ नन्हे मुन्ने बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण -ढाई हजार बच्चों के परीक्षण का लक्ष्य

-सहारा हास्पिटल व ‘हेल्थ सेट गो” का संयुक्त चिकित्सा शिविर शुरू 

 

स्कूली बच्चों के प्राथमिक स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए सहारा हास्पिटल व ‘हेल्थ सेट गो द्वारा आयोजित शिविर में सहारा हास्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम का नेतृत्व कर रहीं मेडिसिन विभाग की डाक्टर प्रीति शर्मा ने बताया कि सभी बच्चों के प्रारम्भिक स्वास्थ्य की जांच जानी है, इसमें बच्चों का कद व वजन के अतिरिक्त दांत, कान आदि का परीक्षण किया जा रहा है। परीक्षण के बाद रिपोर्ट पूरी होने पर जिन बच्चों में कोई दिक्कत पायी जाएगी, तो उसके अभिभावकों को स्कूल प्रबंधन सूचित करेगा। बच्चों को जांच के अलावा स्वास्थ्य रहने के तरीके भी बताए जा रहे हैं। डॉक्टर अहमद हामाउद्दीन फैसल ने भी की बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

 

डॉक्टर शर्मा ने बताया कि फिलहाल, बदलती जीवनशैली के चलते खानपान का असर कई छात्र-छात्राओं में देखने को मिला। कुछ में न्यूट्रीशन की कमी मिली तो कुछ में अधिकता मिली है। ऐसे तमाम बच्चे हैं, जो दांतों की ठीक से सफाई नहीं करते हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान राजधानी के विभिन्न स्कूलों व कालेजों में चलाया जाएगा। बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण में डेंटिस्ट डा. अरवीन व सहयोगी स्टाफ श्री अखिलेश, नर्स श्री अजय आनंद, आप्टोमेट्रिस्ट अर्पित ने सहयोग दिया।

डेन्टल सर्जन डॉ अरवीन ने बताया कि ज्यादातर बच्चों को ऑर्थोडॉन्टिस्ट ट्रीटमेंट, रेस्टोरेशन और स्केलिंग आफ टीथ की जरूरत है। कुछ बच्चों की ओरल हैबिट्स जैसे थम्ब सकिग और माउथ ब्रीदिंग जैसी प्रॉब्लम्स में देखी गई और उन्हें अपनी आदतों को सुधारने की सलाह भी दी गई।

 

उक्त शिविर के संबंध में सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर श्री अनिल विक्रम सिंह जी ने बताया कि हम सभी जानते हैं कि बच्चे देश का भविष्य हैं, अपनी प्रतिभा में निखार लाएं, इसलिए स्वस्थ्य का उत्तम होना बेहद आवश्यक है। श्री सिंह ने बताया कि माननीय “सहाराश्री” का सपना है कि सबका स्वास्थ्य बेहतर रहे। इसी संकल्पना के साथ उन्होंने लखनऊ को सहारा हॉस्पिटल जैसा उच्चकोटि का हॉस्पिटल दिया है, जहां बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक उचित दरो में इलाज की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा श्री सिंह ने बताया कि लखनऊ में हेल्थ सेट गो के साथ करार को निरंतर आगे ले जाने और इसे यू पी और पूरे भारत तक ले जाने का प्रयास है ताकि माननीय सहाराश्री के स्वास्थ्य संकल्प के सपने को पूरा किया जा सके ।

साथ ही इसी मिशन को पूरा करने हेतु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता करने के लिए समय-समय पर हास्पिटल और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सहारा हास्पिटल के विशेषज्ञों की टीम चिकित्सा शिविर का आयोजन करती रहती है।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

India Strengthens Patient Safety Net with New Biovigilance Programme

Anupriya Patel launches 7th National Formulary of India 2026; India rises to 8th globally in …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *