सहारा हॉस्पिटल के स्थापना दिवस पर लैम्प लाइट सेरेमनी

-सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए जीएनएम नर्सिंग छात्राओं की मनमोहक रही प्रस्तुति

सूफिया

सहारा हास्पिटल में 01 फरवरी को जीएनएम (नर्सिंग) प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए छठी बार लैम्प लाइट सेरेमनी का आयोजन सहारा कालेज आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेस के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये तो वहीं विभिन्न प्रतियोगियाओं में उत्कृष्ठ प्रर्दशन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
हास्पिटल के मल्टीपरपज हाल में सहारा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह ने संयुक्त रूप से देवी मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाया एवं उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर कॉलेज एवं नर्सिंग की छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए मनमोहक प्रस्तुति की। कार्यक्रम में जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्राओं ने हाथों में दीपक लेकर एक समर्पित नर्सिंग सेवा में योगदान करने की शपथ ली।
सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर अनिल विक्रम सिंह ने कहा कि वर्ष 2009 में सहारा हॉस्पिटल को हमारे मुख्य अभिभावक सहाराश्री जी द्वारा इस हास्पिटल को जनमानस को समर्पित किया गया था। जिस सोच के साथ सहारा हॉस्पिटल का निर्मित करवाया है, उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम सभी मिलकर नित नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने को तत्पर है।
श्री सिंह ने कहा कि नर्सिंग को विश्वास, त्याग, कुशलता, कर्मठता, मानवता और सेवा का दूसरा नाम बताया। श्री सिंह ने कहा कि मरीजों को चिकित्सक दवा लिखते हैं, पर उसको नर्सिंग 24 घंटे पूर्ण रूप से कार्यान्वन करती हैं। उन्होंने नर्सों को मरीजों की निरूस्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए प्रेरित किया।


कालेज की प्रधानाचार्या प्रोफेसर रूसली निर्मल ने मुख्य अतिथि सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकारी अनिल विक्रम सिंह को प्रभु श्री राम जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।
सहारा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज की मेधावी छात्राओं का भी कार्यक्रम में उनकी प्रस्तुति के लिए प्रोत्साहन बढाया व शपथ को अपने प्रोफेशन में सदैव याद रखने को कहा।
कार्यक्रम में सहारा हास्पिटल की लैब मेडिसिन की हेड डाक्टर अजूं शुक्ला ने नर्सिग की छात्राओं को अपने कर्तव्य के साथ शिक्षा में निरंतर अपडेट रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सहारा हास्पिटल के वरिष्ठगण, मेडिकल स्टाफ व नर्सिंग कालेज की समस्त फैकल्टी टीम मौजूद थी।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Yogi Government Sharpens Strategy Against Communicable Diseases

Multi-Department Coordination and Public Awareness at the Core of Uttar Pradesh’s Health Drive State Strengthens …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *