कृषि व शिक्षा के क्षेत्र में स्व. त्रिवेदी जी का रहा अतुलनीय योगदान -मोहनीश त्रिवेदी

118वीं जयंती पर स्व. रामपाल त्रिवेदी के जीवन संघर्षों पर आधारित पुस्तक का हुआ विमोचन

रामपाल त्रिवेदी सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी द्वारा स्व. त्रिवेदी जी की 118वीं जयंती के अवसर पर यूपी प्रेस क्लब में बप्पा जी के जीवन संघर्षों पर आधारित पुस्तक का विमोचन हुआ।

पुस्तक का विमोचन लखनऊ नगर निगम के उपसभापति गिरीश गुप्ता, सहकार भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष हीरेंद्र कुमार मिश्र, यहियागंज गुरुद्वारे के अध्यक्ष डा. गुरमीत सिंह के करकमलों से हुआ। स्व. त्रिवेदी के प्रपौत्र मोहनीश त्रिवेदी द्वारा अपने बाबा के जीवन संघर्षों पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन करने के पश्चात अपने संबोधन में गिरीश गुप्ता जी ने कहा कि आज हम सब जो आजादी के साथ जी रहे है अपने देश के लोकतंत्र पर गर्व कर रहे है इसमें स्व. पं. रामपाल त्रिवेदी जी सहित हजारों लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का योगदान है। स्व. त्रिवेदी जी पूरे लखनऊ के राजनेताओं और समाजसेवियों के आदर्श के रूप में आज भी हम सबके दिल में जीवित है उन्होंने शिक्षा और कृषि के छेत्र में अतुलनीय योगदान दिया ऐसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की जयंती के अवसर पर मैं उन्हे भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित करता हूं। स्व. त्रिवेदी जी पुत्र/संरक्षक अरूण त्रिवेदी ने बप्पा जी के जीवन संघर्षों के विषय में बताया कि कैसे वो देश की आजादी के लिए अपने जीवन के 12 वर्ष अंग्रेजो की जेल में रह कर उनकी यातनाएं सहते हुए देश की आजादी के लिए लड़े और जनता की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया।
सहकार भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष हीरेंद्र मिश्र जी ने कहा की बप्पा जी के साथ उनके पिता जी जो एक स्वतंत्रता सेनानी थे की कई स्मृतिया जुड़ी हुई है उनके कार्यों से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए!वही स्व. त्रिवेदी के प्रपौत्र/महामंत्री आशीष त्रिवेदी ने कहा कि बाबा जी ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देने का प्रयास किया हमारी संस्था जिला परिषद लखनऊ मे स्थापित उनके नाम से बने रामपाल प्रशाल भवन के जीर्णाेद्धार के लिए मुख्यमंत्री जी से मिलकर मांग प्रस्तुत करने का कार्य करेगी! इस मौके पर लखनऊ के कई विभूतियों को समाज में उनके उत्कर्ष योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया जिसमे चिकत्सा क्षेत्रों से डा गुरमीत सिंह जी,समाजसेविका वर्षा वर्मा जी, उम्मीद संस्था के फाउंडर अध्यक्ष बलबीर सिंह मान, फिल्म एक्टर अर्पित मिश्रा और एक्टर अंब्रिश बॉबी, पैक्फेड के पूर्व चेयरमैन नरेश शंकर श्रीवास्तव, शासकीय अधिवक्ता शशि पाठक, समाजसेविका दीपिका चतुर्वेदी को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया!
इस अवसर पर अनुपम त्रिवेदी,अमित त्रिवेदी, प्रपौत्र धीरज त्रिवेदी,मानस त्रिवेदी,अंशुल त्रिवेदी,कुसुम लता त्रिवेदी,संगीता त्रिवेदी,ममता त्रिवेदी,अनुराधा मिश्र, आसिम मार्शल,अख्तर खान, एजाज खान,मूलचंद्र मौर्य,रवीश त्रिवेदी,सौरभ गुप्ता,विवेक पांडे,प्रखर श्रीवास्तव,मेरठ से सुशील कुमार,शकील,फारुख,अयोध्या से देवेंद्र प्रताप सिंह,अंब्रीश गुप्ता,उन्नाव से अतिकुल,शरीफ,मलिहाबाद से रामभजन,जितेंद्र सिंह, काशिफ,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *