लुलु समर गेम्स 

 

लखनऊ, 17 मई 2025 – लखनऊ के प्रमुख शॉपिंग और लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन, लुलु मॉल में बहुप्रतीक्षित ‘लुलु समर गेम्स’ की शुरुआत हो चुकी है। लुलु समर गेम्स 16 मई से 20 मई 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।

 

पाँच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में टेबल टेनिस, फुटबॉल, मिनी गोल्फ, पिकलबॉल, शतरंज और बैडमिंटन जैसे छह रोमांचक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। ये खेल प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक मॉल परिसर में आयोजित किए जाएंगे।

 

इस प्रतियोगिता में पहले दिन 100 से अधिक प्रोफेशनल टीमें विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभाग लिया और अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे ग्राहकों के बीच खेलों में प्रतिस्पर्धा का उत्साह और भी बढ़ गया। इन सभी गेम्स में ग्राहक भी प्रतिभाग कर सकते हैं, इच्छुक खेल प्रेमी ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन के माध्यम से भाग ले सकते हैं।

 

लुलु मॉल के जनरल मैनेजर समीर वर्मा ने कहा मानसिक कसरत के साथ साथ शारीरिक कसरत भी आज के दौर में जरूरी है इसलिए लुलु मॉल ने लुलु समर गेम्स का आयोजन किया है। खेलों के अतिरिक्त, लुलु समर फिएस्टा में परिवारों और युवाओं के लिए कई मनोरंजक गतिविधियाँ और कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। लुलु समर गेम्स, इस भव्य उत्सव के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि इस सप्ताहांत लुलु मॉल, लखनऊ में हमसे जुड़ें और खेल, मस्ती और पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर एक अविस्मरणीय अनुभव का हिस्सा बनें।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *