30 मई से 24 जून तक यूपी दर्शन पार्क में होगा समर कार्निवल 

 

 

 पूजा श्रीवास्तव लखनऊ।

 लखनऊ विकास प्राधिकरण, जेटेक और प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वावधान में यूपी दर्शन पार्क गोमती नगर लखनऊ में इस बार गर्मियों के मौसम में एक अद्भुत समर कार्निवल-2025 का आयोजन 30 मई से 24 जून 2025 तक होगा। इस बात की जानकारी कार्यक्रम संयोजक विनोद कुमार सिंह ने यूपी दर्शन पार्क में आयोजित एक प्रेसवार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सभी उम्र के लोगों के लिए बेहतर मनोरंजक, कला-संस्कृति और रंग-बिरंगे अनुभवों से परिपूर्ण होगा। समर कार्निवल के साथ-साथ, यहां उत्तर प्रदेश के 16 प्रसिद्ध स्मारकों के मिनिएचर मॉडल्स की प्रदर्शनी होगी, जो संपूर्ण उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेगी।

विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 26 दिवसीय समर कार्निवाल में उत्तर प्रदेश के हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहित करने के लिए हैण्डलूम, हैण्डीक्राफ्ट्स, खादी, इलेक्ट्रानिक के समान, सहारनपुर का फर्नीचर, फिरोजाबाद की कांच की चूडिय़ां, भदोही के कालीन, लघु इकाइयों द्वारा निर्मित अचार, पापड़, मसाले, क्राॅकरी, खिलौने, मेवे व अन्य घरेलु सामानों के स्टाल होंगे।

एन. बी. सिंह ने बताया कि समर कार्निवाल में रोजाना शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमे प्रतिदिन उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की कला-संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु अवधी नाइट्स, ब्रज नाइट्स, पंजाबी नाइट्स, बुंदेली नाइट्स, राजस्थानी नाइट्स, भोजपुरी नाइट्स और बाॅलीवुड नाइट्स के साथ-साथ कवि सम्मेलन, मुशायरा, जादू, कठपुतली, बिरहा और आल्हा के कार्यक्रम होंगें।

उन्होंने आगे बताया कि भारत की सांस्कृतिक विविधता से परिपूर्ण समर कार्निवाल के फूड जोन में राजस्थानी, पंजाबी, साउथ इण्डियन, चाइनीज, अवधी-मुगलई के अलावा चाट, गोलगप्पे और मोमोज के स्टाल होंगे। इसके अलावा फन जोन में बच्चों और युवाओं के लिए तमाम तरह के आधुनिक आकर्षक झूले होंगे। प्रेस वार्ता में पैन इंडिया थीम पार्क की सुविधा संचालन प्रमुख स्मिता शर्मा भी उपस्थित थीं।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

A New Drive Begins in Lucknow

Galaxy Auto Drive Opens Modern Car Decoration Showroom and Service Workshop Pooja Srivastava Anytime News …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *