दृष्टि दिव्यांगजनों हेतु सॉल्यूशन जागरूकता कार्यक्रम में नवीन पहल*

 

 

*दृष्टि दिव्यांगजनों हेतु सॉल्यूशन जागरूकता कार्यक्रम में नवीन पहल*

*सामूहिक सहयोग पर बल*

लखनऊ। जयति भारतम तथा इनेबल इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से संचालित प्रोजेक्ट के अंतर्गत दो दिवसीय दृष्टि दिव्यांगजन हेतु सॉल्यूशन वीक कार्यक्रम जयति भारतम परिसर, जानकीपुरम स्थित बालाजी लॉन में आयोजित किया गया। इसी क्रम में जागरूकता कार्यक्रम तथा प्रदर्शनी का उदघाटन मुख्य अतिथि श्री पवन सिंह चौहान एमएलसी उ.प्र. शासन द्वारा किया गया।

 

मुख्य अतथि श्री चौहान ने जागरुकता कार्यक्रम ‘सॉल्यूशन वीक’ को समावेशी भविष्य के लिए हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया और कहा जब स्टेकहोल्डर, छात्र और सहयोगी एक साथ आते हैं, तो हम ऐसी बाधाओं को दूर कर सकते हैं जो पहले दुर्गम लगती थीं।”

 

इस अवसर पर जयति भारतम् की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. रेनू अग्निहोत्री ने बताया कि सॉल्यूशन वीक का उद्देश्य सभी हितधारकों को एकजुट करना तथा शिक्षाविद, नीति निर्माता, उद्योग विशेषज्ञ, दृष्टि दिव्यांग विद्यार्थी एवं स्वयंसेवी सामुदायिक सहयोगियों को एक मंच पर लाना है।

 

कार्यक्रम में प्रदेश के दिव्यांगजनों के साथ उनके अभिभावक , अभिलाषा अग्निहोत्री (समन्वयक), रंजना अग्निहोत्री, इनेबल इंडिया के मि. समीर के साथ विशेष शिक्षक मुकेश कुमार, प्रभाकर सिंह, सुधीर, शिवांक, सुश्री आरती, सह-मीडिया प्रभारी वास्को आदि उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि प्रदर्शनी कल 7 नवंबर को 11 से 4 बजे के बीच खुली रहेगी।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *