श्रीराधारमण सेवा समिति के तत्वाधान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

 आयोजक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि राधारमण वृन्दावन के आचार्य परमाराध्य श्री मन्माध्व गौड़ेश्वर वैष्णावाचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज जी के द्वारा लखनऊ में पहली बार कथा कही जा रही है, आये हुए भक्तों को पुण्डरीक जी महाराज द्वारा मधुर भजनों एवं रसमय कथा प्रसंगों से ओत-प्रोत करते रहेंगे, श्रीमद् भागवत की अनेक अद्भुत कथाएं सुनने, दिब्य प्रसंगों लीलाओं का आनन्द श्रोता ले सकेंगे, प्रत्येक दिन अलग-अलग भोग का प्रसाद वितरण किया जायेगा।

कथा दिनांक 19 जनवरी से प्रारम्भ होकर 25 जनवरी, 2025 को समापन होगा, जिसमें 19 जनवरी को सायं 4 बजे से 7 बजे तक, 20जनवरी से 24 जनवरी तक दोपहर 2बजे से 5 बजे तक एवं 25 जनवरी को प्रातः 10 से 1 बजे तक कथा कही जायेगी, तत्पश्चात भण्डारे का आयोजन किया गया है, एक हजार भक्तों को बैठने के लिए भव्य पण्डाल लगवाया गया है, कथा स्थल के समीप चरण पदुका स्टैण्ड बनवाया गया है। ठंड को देखते हुए चाय की व्यवस्था की गयी है, कथा व्यवस्था को देखने के लिए 200 स्वयं सेवक भक्त लगाये गये है जो कि मुख्य द्वार से कथा स्थल तक भक्तों को पहुचाने का कार्य करेंगे। जो भक्त आने जाने में अस्मर्थ है उन्हें कथा स्थल तक लाने ले जाने हेतु ई-रिक्सा की व्यवस्था की गयी है, कथा प्रांगण में सुरक्षा व्यवस्था को देखने के लिए 25 सुरक्षा गार्ड लगाये गये है। दो पहिया एवं 4 पहिया वाहन पार्किग के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गयी है। व्यापक प्रचार प्रसार हेतु पूरे शहर में 1 हजार होर्डिग लगायी गयी है।

मुख्य रूप से आयोजक राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अमरनाथ मिश्र,

विनोद महेश्वरी लोकेश अग्रवाल, समीर मित्तल, नवीन गुप्ता, शिवम अग्रवाल, आनन्द रस्तोगी, राहुल गुप्ता संयोजक मनमोहन तिवारी, सुनील मिश्र, मनोज राय,अनुराग मिश्र(पार्षद) सन्दीप शर्मा (पार्षद), साकेत शर्मा, चारू मिश्र, अरविन्द तिवारी, कुश मिश्र, ऋतुराज रस्तोगी, सुमित गुप्ता, अमित अग्रवाल, विवेक अग्रवाल आदि उपस्थित थे

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *