भारतीय किसान अब इंडियन बैंक की विशेष ऋण योजनाओं के तहत ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और अन्य कृषि उपकरणों को आसानी से खरीद कर सकेंगे

*इंडियन बैंक और ACE लिमिटेड के बीच MoU समझौता*

किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, लखनऊ में आज इंडियन बैंक और एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड (ACE)के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी के तहत, इंडियन बैंक मिनिमम डॉक्यूमेंटेशन (KYC और भूमि आधारित ऋण), कम ब्याज दर, और तेजी से ऋण स्वीकृति जैसी सुविधाएं डिजिटल तथा सामान्य दोनो माध्यम से प्रदान करेगा।

*आसान और किफायती ऋण सुविधा*

यह समझौता किसानों और अन्य ग्राहकों को ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और अन्य कृषि उपकरणों की खरीद के लिए आसान ऋण सुविधा प्रदान करने पर केंद्रित है। इसके माध्यम से किसानों को देशभर की किसी भी इंडियन बैंक की शाखा से ACE के उच्च गुणवत्ता वाले कृषि उपकरणो के लिये ऋण सुविधा उपलब्ध होगी।

*कार्यक्रम में महत्वपूर्ण अधिकारी रहे उपस्थित*

इस अवसर पर इंडियन बैंक के सी.जी.एम. श्री सुधीर कुमार गुप्ता ( क्षेत्रीय महाप्रबंधक लखनऊ) ने बैंक की विशेष ऋण योजनाओं और उनके लाभों के बारे में विस्तार से चर्चा की और ACE लिमिटेड के सी.जी.एम. श्री रवींद्र सिंह खनेजा और रिटेल विभाग के अंजनी ओझा ने कंपनी के उत्पादों की जानकारी दी।

*उपस्थित प्रमुख अधिकारी:*

 *इंडियन बैंक से:*

  – श्री श्याम शंकर, डीजीएम तथा श्री अमल सिन्हा, एजीएम (क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय लखनऊ से) श्री प्रणेश कुमार, डीजीएम (जोनल मैनेजर लखनऊ), श्री सतीश सोनकर, डीजीएम (जोनल मैनेजर, गोरखपुर) व उत्तर प्रदेश के अन्य वरिष्ठ बैंक अधिकारी

*- ACE लिमिटेड से:*

  – उत्तर प्रदेश रिटेल हेड्स: विशाल सिंह और मोहित त्यागी, जोनल मैनेजर: मनीष दीक्षित, डिविजनल मैनेजर: शक्ति नाथ तिवारी, अन्य वरिष्ठ अधिकारी।

*भारतीय किसानों के लिए बड़ा लाभ*

इस समझौते के माध्यम से, भारतीय किसान अब इंडियन बैंक की विशेष ऋण योजनाओं के तहत ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और अन्य कृषि उपकरणों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *