प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाइट हाउस प्रोजेक्ट का किया लोकार्पण

हजारों चेहरों पर दिखी अपना घर मिलने की खुशी

लखनऊ का लाइट हाउस प्रोजेक्ट बना देश के निर्माण क्षेत्र में मील का पत्थर निदेशक सूडा

मलिहाबाद विधायक जया देवी ने लाभार्थियों को सौंपी चाबी


लखनऊ के शहरी गरीब परिवारों के लिए आज का दिन यादगार बन गया। अपने आशियाने के लिए जद्दोजहद कर रहे 1040 परिवारों को आखिरकार प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत उनके सपनों का घर मिल गया। आपको बता दें कि अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आजमगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लखनऊ में निर्मित लाइट हाउस प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया।

आजमगढ़ में प्रधानमंत्री जी के लाइट हाउस प्रोजेक्ट का लोकार्पण करते ही अवध विहार योजना तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठी। मौके पर मौजूद बड़ी संख्या में लाभार्थियों के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी। इसके साथ ही मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मलिहाबाद की विधायक जया देवी, निदेशक सूडा डा.अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ, वित्त नियंत्रक सूडा संजीव गुप्ता भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

विधायक जया देवी ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी व यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। एक ओर जहां युवाओं के लिए रोजगार के नवीन अवसर सृजित किए जा रहे हैं, वही दूसरी ओर दुर्बल आय वर्ग के लोगों के लिए उनके घर का सपना भी सरकार साकार कर रही है।

निदेशक सूडा डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि राज्य नगरीय विकास अभिकरण सूडा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत लखनऊ में लाइट हाउस प्रोजेक्ट का निर्माण कराया गया है। उक्त योजना में 1,040 आवास बनाए गए हैं। इन आवासों के निर्माण में नवीनतम तकनीकी का प्रयोग किया गया है। निर्मित मकान आपदारोधी व पर्यावरण के अनुकूल हैं। देश में पीवीसी स्टे इन प्लेस फॉमवर्क तकनीकी का प्रयोग लखनऊ सहित छह अन्य शहरों में किया गया है। लखनऊ में बना लाइट हाउस प्रोजेक्ट प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश के निर्माण क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। निदेशक सूडा ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में जल्द ही कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इन कैम्पों के माध्यम से लाभार्थियों का सहयोग कर कागजी खानापूर्ति पूरी की जाएगी, जिससे की लाभार्थियों को जल्द से जल्द उनके आवासों का कब्जा मिल सके।

लाभार्थियों को मिली आवास की चाबी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत निर्मित लाइट हाउस प्रोजेक्ट के लोकार्पण के साथ ही अवध विहार योजना में लाभार्थियों को चाबी वितरण भी किया गया। इस आयोजन में मलिहाबाद की विधायक श्रीमती जया देवी व निदेशक सूडा ने लाभार्थियों को उनके आवासों की चाबी सौंपी। उक्त कार्यक्रम में रामपाल यादव, रुकैया बानो, कमला श्रीवास्तव, राहुल राय, पूनम, पूजा देवी, मिश्रीलाल, लक्ष्मी सोनी, कामिनी द्विवेदी व आकांक्षा सिंह को उनके आवास के चाबी सौंपी गई।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *