श्याम भक्तों ने धूमधाम से निकाली सतरंगी ध्वजा शोभायात्रा

लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में चल रहे 41वां श्री श्याम निशानोत्सव के तीसरे दिन श्री श्याम सतरंगी ध्वजा शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस शोभायात्रा में सर्वप्रथम प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता गणेश स्वरूप हाथी सबको दर्शन देते हुए आराम से इठलाते हुए चल रहे थे। ऊंटों पर सैनिक, घोड़ों पर शिवजी, महाराणा प्रताप, लक्ष्मीबाई एवं महान सपूतों के विविध रूपों से सजे हुए युवक-युवतियां सवार होकर मदमस्त चाल चल रहे थे।

शोभायात्रा के मध्य में बग्घियों वाले रथ पर राम-लक्ष्मण-सीता, शिवशंकर-पार्वती, कौशल्या-सुमित्रा-कैकेयी, गणेश-कर्तिकेय, कृष्ण-राधा, ज्ञान की देवी सरस्वती, दुर्गा, बाल हनुमान-माता अजंनी, महात्मा गांधी, चाचा नेहरू, मंगल पांडेय-चंद्रशेखर आजाद-भगत सिंह, सुभाषचंद्र बोस, अब्दुल कलाम एवं महान साधु-संतो के विविध रूपों से सजे बाल कलाकार शोभायात्रा में चार चांद लगा रहे थे।

इसके पीछे श्याम भक्तों ने शीश पर राजस्थानी रंग-बिरंगी पंगडी बांधे हाथों में श्याम नाम की सतरंगी ध्वजा के मध्य बाबा श्याम का निशान को लहराते ध्वजावाहक कदम ताल करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के मध्य में उज्जैन, महाराष्ट्र एवं कोलकाता के कलाकारों ने संतरंगी ध्वजावाहक प्रेमियों महिलाओं, बच्चों एवं पुरूषों के साथ नृत्य एवं ध्वजा लहराते चल रहे थे सभी कलाकारों ने पूरे भारत के नृत्य को अलग अलग प्रस्तुत की.शोभायात्रा के दौरान लक्ष्मणनगरी के श्याम भक्तों की बाबा श्याम से यह प्रार्थना करते है कि वैसे तो आप पूरे साल तो मंदिर में रहते हैं फागन मास आ गया है अब तो मंदिर से बाहर आ जाओ लेकर आए हैं हम सभी भक्त रंगभरी पिचकारी अब हमें मौका मिला है नाचे गाये ता ता थइया मुरली की ताल छोड़ो ढोलक बजे हमारी।

श्याम भक्तों ने मेरा श्याम बड़ा रंगीला मस्ती बरसेगी, लेके हाथो में निशान लेके श्यामजी नाम, श्याम भक्तों की टोली चली इत्यादि भक्ति गीतों पर बैंड बाजा ढोल नगाड़े की धुनों पर थिरकते हुए चल रहे थे। फूलों से सुसज्जित रथ पर अखंड जोत व बाबा श्याम की मनमोहिनी छवि के दिव्य दर्शन किए गए। जगह-जगह बाबा श्याम पर पुष्पवर्षा की गई। साथ ही रथ को रोककर पूजन व आरती की गई। शोभायात्रा का मुख्यतया स्वागत गणेशगंज में श्यामप्रेमी अनुपम मित्तल के सपरिवार की ओर किया गया। जहां बाबा के निशान की पूजा अर्चना के साथ रंगों व फूलों की खेली गई। शोभायात्रा में बाबा श्याम के दर्शन के साथ ही प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। श्याम प्रेमियों भक्तों ने अमीनाबाद थाने के सामने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

श्री श्याम सतरंगी ध्वजा शोभायात्रा ऐशाबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क से प्रारंभ होकर रामनगर, शास्त्रीनगर, कुंडरी रकाबगंज, पांडेयगंज, रानीगंज, सराय फाटक, फतेहगंज, अमीनाबाद, श्रीराम रोड, लाटूश रोड, केसरबाग, परिवर्तन चौक होते हुए श्री खाटू श्याम मन्दिर बीरबल साहनी मार्ग पर सम्पन्न हुई, जहां पर बाबा का निशान अर्पित किया गया। इस अवसर पर श्रवण अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अनुपम मित्तल, योगेन्द्र अग्रवाल, विवेक गोयल, मोहित गोयल, श्रवण कुमार, अनिल, मुकेश एवं समिति के सदस्यगण मौजूद थे। अब 13 मार्च बुधवार को मण्डल के सदस्य बस द्वारा खाटू श्याम को रवाना होंगे तथा बाबा खाटू श्याम को निशान अर्पित करेगें।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *