रक्षा रथ को भेंट की गई एस आर ग्लोबल, लखनऊ द्वारा राखियाँ

एस आर ग्लोबल, लखनऊ द्वारा रक्षा रथ को भेंट की गई राखियाँ

  • भाई बहन के सौहार्द व प्रेम के प्रतीक, पवित्र त्योहार रक्षाबंधन के पावन पर्व से एक सप्ताह पूर्व एस आर ग्लोबल स्कूल, बक्शी का तालाब, लखनऊ में रक्षा रथ का आगमन हुआ जिस अवसर पर एस आर परिवार द्वारा मातृभूमि की रक्षा में लगे हुए वीर जवानों को ‘राखियाँ’ भेंट की गई | विद्यालय के बच्चों द्वारा देश की सेवा में अपना सर्वस्व समर्पण करने वाले वीर जवानों को स्वनिर्मित ‘राखी’ भेजी गई व धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा ‘जय हिन्द’ के नारे लगाये गए | उक्त अवसर पर एस आर ग्लोबल स्कूल की वाईस चेयरपर्सन निर्मला सिंह चौहान जी द्वारा माँ भारती की सेवा में अनवरत अपना सब कुछ अर्पण करने वाले जांबाज जवानों के लिए शुभकामना सन्देश दिया गया | रक्षा रथ की अगवानी विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्द्र कुमार ओझा द्वारा की गई जिस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्या शालिनी श्रीवास्तव, अकेडमिक इंचार्ज दीपक सिंह व प्रशासनिक अधिकारी सीमा सिंह उपस्थित रहीं |

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *