किदवई पॉलीक्लिनिक ने अपनी 50वीं वर्षगांठ पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

किदवई पॉलीक्लिनिक ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सैकड़ों मरीजों ने कराई अपनी जांच,मिली मुफ्त में दवाएं

लखनऊ। किदवई पॉलीक्लिनिक ने अपनी 50वीं वर्षगांठ पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन महिला कॉलेज के पीछे अमीनाबाद मे किया गया। डॉ. आसिफ अज़ीज किदवई वरिष्ठ गैस्ट्रो फिजिशियन व सर्जन और डॉक्टर अलमास किदवई स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की देखरेख में आयोजित शिविर में सैकड़ों लोगो ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जिसमे मुख्य रूप से हड्डियों की जांच’ ऑन पैथलाब ने ब्लड से शुगर, हीमोग्लोबिन, थायराइड और सभी प्रकार की किदवई पॉलीक्लिनिक की ओर से लोगो ने मुफ्त मे जांच करायी और लोगो को निशुल्क दवाएं भी दी गई ।

अमीनाबाद क्षेत्र में महिला डॉक्टर के बैठने से क्षेत्र की महिलाओं ने ख़ुशी ज़ाहिर की। इस मौके पर डॉक्टर एम• एच• उस्मानी, डॉ. इकराम, डॉ. शेख़ मोहम्मद हसीब हैदर उस्मानी,ज़ुहैब उस्मानी, मो. शोएब अरविंद कुमार पांडेय,सैफी खान,ज़ुबैर अहमद,अब्दुल वहीद,मोहम्मद इरफ़ान,अदनान, फैज़ान,वामिक सहित अन्य लोग मौजूद थे ।

इस अवसर पर डॉक्टर अलमास किदवई ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Yogi Government Sharpens Strategy Against Communicable Diseases

Multi-Department Coordination and Public Awareness at the Core of Uttar Pradesh’s Health Drive State Strengthens …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *