सभी धर्मो के धर्म गुरु आजादी के इस कार्यक्रम मे देंगे सामाजिक सद्भाव एवं एकता का संदेश 

जश्ने आजादी ट्रस्ट अत्यंत भव्यता और धूमधाम के साथ मनाएगा गणतंत्र दिवस समारोह

देशभक्ति के तराने से सजी कल्चरल संध्या का भी आनंद लेंगे लखनऊ वासी

 

76 किलो लड्डू बांटकर मनेगा गणतंत्र दिवस का पर्व

 

लखनऊ।जश्न ए आजादी ट्रस्ट और हजरतगंज ट्रेडर्स एसोसिएशन के तत्वाधान मे विगत कई वर्षों से राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर के पास ध्वजारोहण होता आ रहा है।पूर्व वर्षो की भांति भी इस वर्ष भी 26 जनवरी,2025 दिन रविवार को समय दोपहर ठीक 01:05 बजे हजरतगंज स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के पास झंडारोहण किया जायेगा।

झंडारोहण में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों सहित सभी धर्मों के धर्म गुरु शामिल होकर एकता और अखंडता का संदेश देंगे।शाम को उसी स्थान पर भारत पर्व का रंगारंग समारोह भी मनाया जाएगा।जिसमें देशभक्ति तरानों के साथ मुशायरा और देशभक्ति के गीतों, नृत्य का प्रदर्शन,लखनऊ के कलाकारों द्वारा हजरतगंज में किया जायेगा।इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक सहारा गंज के सामने रॉयल कैफे होटल में संपन्न हुई।बैठक में जश्ने आजादी ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा एवं चेयरपर्सन रजिया नवाज ने संयुक्त रूप से समस्त शहरवासियों से अपील की हैँ कि अपने धार्मिक पर्वों से बढ़कर हमें इस राष्ट्रीय पर्व को भी हर्षौल्लास के साथ धूमधाम से मनाना चाहिए।संस्थापक सदस्य अब्दुल वहीद एवं जुबैर अहमद ने बताया की इस अवसर पर 5 कबूतर और तिरंगे गुब्बारे भी उड़ाये जायेंगे तथा संविधान की 76 प्रतियां एवं गरीबो मे कंबल भी वितरित की जाएंगी।एक अन्य सम्बोधन मे वामिक खान एवं मुर्तज़ा अली ने बताया की इस अवसर पर एक बड़ा लड्डू केक के रूप मे काटकर लोगो मे वितरित किया जायेगा।जश्ने आजादी ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारी कवि वेद व्रत वाजपेई ने बताया कि 26 जनवरी को सुबह 8:15 बजे देश भारती पब्लिक इंटर कॉलेज की समस्त शाखाओं पर झंडा रोहण किया जाएगा और मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा।आज की इस बैठक मे भारी संख्या मे गणमान्य नागरिक समाजसेवी,पत्रकारों सहित कई राजनेता,प्रमुखता से उपस्थित रहे इनमे मुख्य रूप से ट्रस्ट की महामंत्री निगहत खान,वरिष्ठ पत्रकार सुशील दुबे,पूर्व राज्य मंत्री हरपाल सिँह जग्गी,लोकदल के रोहित अग्रवाल,वेद ब्रत वाजपेयी,आर डी दिवेदी ,कुदरत उल्लाह खान,रूबी राज सिन्हा,प्रदीप सिँह बब्बू,मोहमद अली साहिल,सलाउद्दीन शीबू ,हसन काजमी,संजय सिँह,मो. एबाद,प्रेम प्रकाश वर्मा,अजीज सिद्धाकी,अजय वर्मा,भानु प्रताप सिँह,महेश दीक्षित,महेन्द्र सिँह, महेश दीक्षित, साकेत शर्मा,तौसीफ हुसैन आदि प्रमुखता से उपस्थित रहे।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *