पूर्व लोकप्रिय सांसद स्व. श्री राम पियारे सुमन जी की 10वीं पुण्यस्मृति के अवसर पर महिला क्रिकेट प्रदर्शनी मैच का भव्य आयोजन

 

 

उर्मिला सुमन-द फाउंडेशन और आर. पी. एस. चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में, अम्बेडकरनगर के पूर्व लोकप्रिय सांसद स्व. श्री राम पियारे सुमन जी की 10वीं पुण्यस्मृति के अवसर पर महिला क्रिकेट प्रदर्शनी मैच का भव्य आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड, आलमबाग लखनऊ के प्रांगण में हुआ। इस 20-20 ओवर के मैच में, टॉस जीतकर उर्मिला सुमन ने टॉस जीत कर गेंदबाजी ली, आर. पी. एस. चैरिटेबल ट्रस्ट ने 82 रन बनाए, इसके जवाब उर्मिला सुमन ने 82 रन बनाकर टाई किया।

सुपर ओवर में उर्मिला सुमन ने 5 रन बनाए, और आर पी एस ट्रस्ट ने 6 रन बना कर अपनी जीत दर्ज की।

छाया यादव प्लेयर ऑफ द मैच 3 ओवर ,18 रन, 3 विकेट लिए।

विजेता टीम को मोमेंटो और किट और उपविजेता टीम को किट उपहार स्वरूप संस्था की ओर से प्रदान की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप निदेशक नगरी परीक्षण एवं शोध संस्थान उत्तर प्रदेश लखनऊ श्री डॉ सुनील कुमार यादव जी,गोल्फ टीम कप्तान प्रेम प्रकाश जी ने कहा, “स्त्रियों की स्थिति में सुधार न होने तक विश्व के कल्याण की कोई कल्पना नहीं हो सकती उर्मिला सुमन द फाउंडेशन महिलाओं के लिए बेहतर कार्य कर रही।

वहीं संस्था प्रमुख रीता प्रकाश मणिकर्णिका ने कहा “महिला क्रिकेटर्स ने समाज में महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने दिखाया है कि महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकती हैं,महिला क्रिकेट ने कई अद्भुत और यादगार मैच दिए हैं।”

न्यायमंडल में अंपायर, स्कोरिंग और कमेंट्री ने अपनी भूमिकाएं बखूबी निभाईं।

अतिथियों द्वारा सांसद जी के प्रतिमा पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

आयोजन में आए हुए अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए गुलदस्ते के स्थान पर पौधे देकर सम्मानित किया गया।

संस्था सचिव राजन सुमन ने सभी सदस्यों,सहयोगी संस्थाओं,मुख्य अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री प्रेम प्रकाश जी,विजय शंकर जी, नमिता पूजा,श्री अजय जी, श्री देवेन्द्र जी,डॉ सुरेश जी,डॉ विजय लक्ष्मी जी ,मंजू जी, नागेंद्र जी अर्पित यादव,भरत दुबे,शुभांश कुमार,अखिल कुमार,विमलेश, अंजु,वैष्णवी,मनिका यतींद्र जी, राजनी ,ममता, श्रद्धा, हिमांशु, विवेक,bisirjan,अनुज आदि लोग उपस्थित रहे।

अम्बेडकरनगर के पूर्व लोकप्रिय सांसद स्व.राम पियारे सुमन जी की पुण्यस्मृति में यह महिला क्रिकेट प्रदर्शनी मैच न केवल खेल की भावना को बढ़ावा देता है,बल्कि उनके आदर्शों और सामाजिक योगदान को भी सम्मानित करता है।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *