*महाराजा अग्रसेन जयंती पर तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

लखनऊ। श्री अग्रवाल सभा की ओर से तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती पर राजधानी के अग्रवाल शिक्षण संस्थानों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। इसी क्रम में रविवार सुबह स्पधाओं के पहले चरण में अग्रवाल शिक्षण संस्थान परिसर मोतीनगर लखनऊ में खेलकूद की विविध प्रतियोगिता आयोजन किया गया जिसमें म्यूजिकल चेयर, टेबल टेनिस, बैडमिन्टन, कैरम खेलकूद की तमाम स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।      अग्रवाल समाज की महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बालिकाओं के बीच बैडमिंटन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। वहीं महिलाओं की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता ने सभी का दिल जीत लिया। उर्मिला देवी मेमोरियल हास्पिटल बंगला बाजार लखनऊ के निर्देशन में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर स्पर्धा के दूसरे चरण में फायरलेस कुकिंग, सलाद सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन सेठ रामजस हॉल, अग्रवाल कॉलेज मोतीनगर में सिंघल एयरकंडीशन के निर्देशन में किया गया। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली प्रतिभागियों प्रत्येक टीम में दो सदस्य थे। इन स्पधाओं में अग्रवाल समाज की महिलाओं एवं बच्चों ने अपनी बहुमुंखी प्रतिभा से परिचित कराया।

औरइस अवसर पर श्री अग्रवाल सभा लखनऊ के अध्यक्ष डॉ जगदीश चन्द्र अग्रवाल, महामंत्री अनुपम मित्तल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल एवं संयोजकगण लोकराम अग्रवाल, मनोज कुमार हवेलिया, यतेन्द्र कुमार सिंघल, सुनील अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल टाटा, प्रतीक अग्रवाल ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में अहम योगदान रहा। अग्रवाल सभा के महामंत्री अनुपम मित्तल ने बताया कि 2 अक्टूबर बुधवार को महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, सेक्टर-8, जानकीपुरम, लखनऊ में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में अग्रसेन प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर ३ बजे से अग्रवाल शिक्षण संस्थान परिसर मोतीनगर लखनऊ में किया जाएगा।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *