वर्ल्ड हार्ट डे के उपलक्ष में फ्री कार्डियक जांच व सीपीआर का फ्री प्रशिक्षण

 

 

*विषय: “वर्ल्ड हार्ट डे के उपलक्ष में फ्री कार्डियक जांच व सीपीआर का फ्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन”*

29 सितंबर 2024 को वर्ल्ड हार्ट डे के उपलक्ष में मेड्यूका हार्ट क्लिनिक द्वारा निशुल्क कार्डियक जांच एवं सीपीआर का निःशुल्क प्रशिक्षण मेड्यूका हार्ट क्लिनिक के प्रांगण में किया गया।

 

सीपीआर का अर्थ है- कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन. यह एक आपातकालीन उपचार या प्राथमिक चिकित्सा तकनीक है. जब किसी व्यक्ति की सांस या दिल की धड़कन रुक जाती है, तब सीपीआर से उसकी जान बचाई जा सकती है. सीपीआर में, मरीज़ की छाती को दबाया जाता है और उसे मुंह से मुंह सांस दी जाती है।

मेड्यूका हार्ट क्लिनिक के निम्न वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा जन साधारण के दिल की निःशुल्क जांच सम्पन्न हुई-

1. डॉo मोहम्मद मुबीन, प्रतिष्ठित कार्डियक सर्जन

2. डॉo सतेंद्र तिवारी, वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट

आज की इस कार्यशाला में लगभग 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया और यह सीखा कि सीपीआर की प्रक्रिया कैसे की जाती है और यह भी जाना कि इससे कैसे आकस्मिक परिस्थितियों में किसी की जान बचाई जा सकती है।

 

इसी के साथ अनेकों अनेक व्यक्तियों ने अपने दिल की जांच वहां उपस्थित वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा करायी।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

India Strengthens Patient Safety Net with New Biovigilance Programme

Anupriya Patel launches 7th National Formulary of India 2026; India rises to 8th globally in …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *