आज महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं- बच्चियों पर अत्याचार की पराकाष्ठा है- बृजलाल खाबरी

बहराइच में संविधान बचाओ संकल्प सभा का आयोजन

आज संविधान बचाने की लड़ाई- नकुल दुबे

कांग्रेस ने भाजपा के झूठे चरित्र को किया उजागर- नकुल दुबे

 

आज देश का संविधान खतरे में है। देश में अराजकता का माहौल है, कानून का मखौल उड़ाया जा रहा है। आज महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं- बच्चियों पर अत्याचार की पराकाष्ठा है। मणिपुर पर सरकार कुछ बोलने को तैयार नहीं है। ढाई महीने से वहां आग लगी है लेकिन सरकार नियंत्रण नहीं कर पा रही। इस सरकार में आम आदमी, किसान, मजदूर, खिलाड़ी सब परेशान हैं।यें बातें ं संविधान बचाओ संकल्प सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी एवं प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने बहराइच मे कही।

बृजलाल खाबरी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार ने पूरे विपक्ष के पीछे सरकारी एजेंसी लगा रखी हैं, ये सरकार कभी ईडी से कभी सीबीआई से विपक्ष के लोगों को डराती है। राहुल गांधी जी ने सरकार से सवाल किया, देश का पैसा लूटकर भागने वालों को चोर कहा तो भाजपा ने मानहानि के केस में उन्हें फंसाकर उनकी संसद सदस्यता खत्म करा दी, श्री राहुल जी का घर छीन लिया। श्री राहुल गांधी जी ने इन सब षड्यंत्रों का जवाब सड़क पर उतर कर दिया। इसलिए श्री राहुल जी का इस सरकार के खिलाफ लड़ाई में आप साथ दीजिए, हम सब संविधान को, कानून को बचाने का काम करेंगे। 2024 में कांग्रेस और इंडिया को मजबूत करने का संकल्प करिए। आप संकल्प करेंगे तभी इस सरकार के चंगुल में छलनी होते संविधान को हम फिर जिंदा कर सकते हैं।

वहीं प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने संकल्प सभा को सम्बोधित करते हुए कहा आज संविधान खतरे में है, इसे बचाने की लड़ाई में हम सबको मतभेद भुलाकर काम करना है, ये लड़ाई सच बनाम झूठ की लड़ाई है, ये लड़ाई सच बोलने वालों और देश बेचने वालों के बीच है। जो देश को बचाने और बनाने वाले इंडिया के साथ हैं, वो अब तैयार रहें, एकजुट हो जाएं। सोनिया जी, राहुल जी के परिवार ने इस देश के लिए कुर्बानी दी। आज उन्हें ही ये भाजपा सरकार भ्रष्टाचारी साबित करने में लगी है।
राहुल जी ने देश को एकजुट करने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा की और देश के सामने भाजपा सरकार के झूठे चरित्र को सबके सामने उजागर किया है। अब हम सबकी जिम्मेदारी है कि 2024 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है नकुल दुबे ने कांग्रेसजनों का आह्वान करते हुए कहा, मुझे यकीन है बहराइच वाले अब श्री राहुल जी को प्रधानमंत्री बनाने की मुहिम में पूरी ताकत से जुट जाएंगे। राहुल गांधी जीतेंगे तो इंडिया जीतेगा तभी संविधान को बचेगा।

इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद कमांडो कमल किशोर, जिला अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष गोपी नाथ, जिला उपाध्यक्ष तारिक वेग, शहर उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा, जिला महामंत्री राघवेंद्र द्विवेदी, दीपक त्रिवेदी, कमला सोनी, फजल खां, शेख जकारिया शेखू, मुनऊ मिश्रा समेत तमाम जिला कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Mayawati’s High-Octane Blast: After Ayodhya, Badrinath Temple Trust Under Fire!

Pooja Shrivastava, Any Time News Network LUCKNOW: In a hard-hitting political move, BSP Chief Mayawati …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *