लोकबंधु चिकित्सालय में जल्द शुरू होगा हृदय रोगियों का इलाज- ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ने लोकबंधु अस्पताल के 15वें स्थापना दिवस पर की घोषणाएं


एनीटाइम न्यूज नेटवर्क। लोकबंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय में हृदय रोगियों को शीघ्र ही समुचित इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए आवश्यक संसाधन जुटाए जाएंगे और शासन स्तर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि शासन के मानकों के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र भेजें, ताकि उसे जल्द स्वीकृति दी जा सके। यह घोषणा लोकबंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय के 15वें स्थापना दिवस एवं कायाकल्प सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कानपुर रोड स्थित हास्पिटल में कही। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कानपुर रोड एवं आसपास के क्षेत्रों में बड़ी आबादी निवास करती है, जिन्हें बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। लोकबंधु चिकित्सालय के डॉक्टर एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मरीजों की सेवा कर रहे हैं, जिससे अस्पताल पर आमजन का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि हृदय रोगियों के इलाज के लिए अस्पताल में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां ईसीजी, ईको, ट्रॉप-आई सहित अन्य आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की भी तैनाती की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अस्पताल में संसाधनों अथवा बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
मरीजों का भरोसा जीत रहा है लोकबंधु चिकित्सालय
ब्रजेश पाठक ने कहा कि अस्पताल की ओपीडी में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। भर्ती मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। यहां सामान्य प्रसव के साथ-साथ ऑपरेशन से प्रसव की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं के कारण लोकबंधु चिकित्सालय क्षेत्र के लोगों के लिए भरोसेमंद केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि हर परिस्थिति में अस्पताल द्वारा उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।
ईआईसीयू और लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन
कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया। साथ ही रजिस्ट्रेशन काउंटर एवं ईआईसीयू का भी उद्घाटन किया। ईआईसीयू को मेदांता के सहयोग से संचालित किया जाएगा, जिससे गंभीर मरीजों को और बेहतर इलाज उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में चिकित्सालय में लगभग 300 बेड पर मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। आईसीयू, एसएनसीयू सहित विभिन्न विभागों में उपचार की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा अस्पताल के पांच विभागोंकृहड्डी रोग, बाल रोग, जनरल मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा जनरल सर्जरीकृमें डीएनबी पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में अरविंद त्रिपाठी, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. आरपीएस सुमन, महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. पवन अरुण, महानिदेशक प्रशिक्षण डॉ. हरिदास अग्रवाल, सीएमएस डॉ. राजीव कुमार दीक्षित, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. एनबी सिंह तथा फार्मेसी काउंसिल के सदस्य एपी सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

India Strengthens Patient Safety Net with New Biovigilance Programme

Anupriya Patel launches 7th National Formulary of India 2026; India rises to 8th globally in …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *