हमें सेवानिवृत्त सहकर्मियों का सदैव सम्मान करना चाहिए- दीपक कुमार डे, मुख्य महाप्रबन्धक*

 

*स्टेट बैंक द्वारा पेंशनर्स मीट आयोजित*

 

*75 वर्ष से अधिक 45 स्टेट बैंक कर्मी सम्मानित*

लखनऊ। भारतीय स्टेट बैंक, प्रशासनिक कार्यालय द्वारा आज ‘पेंशनर्स मीट एवं बैंक कर्मियों का सम्मान समारोह’ का आयोजन संत गाडगे जी प्रेक्षागृह में किया गया। प्रारम्भ में बैंक के निवर्तमान मुख्य महाप्रबन्धक श्री शरद एस. चाण्डक एवं नवागत मुख्य महाप्रबन्धक श्री दीपक कुमार डे एवं महाप्रबन्धकगण के साथ राजेश कुमार मीणा, श्री धीरज कुमार, उप-महाप्रबन्धक तथा पेंशनर्स एसोशियेशन के अध्यक्ष श्री दिनेश चन्द्रा व महामंत्री श्री अतुल स्वरूप ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सम्मेलन में बैंक के अनेक वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न जिलों से आये लगभग 450 पेंशनर्स मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम में श्री दीपक कुमार डे, मुख्य महाप्रबन्धक ने कहा कि *”हम सभी को सेवानिवृत्त होना है हमें सेवानिवृत्त सहकर्मियों का सदैव सम्मान करना चाहिए।”* आज बैंक जिस उॅचाई पर है, उसमें पूर्व सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बैंक द्वारा अपने पेशनरों हेतु दी जा रही कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनके स्तर से स्टेट बैंक पेन्शनरों की हर समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जायेगा।

 

सम्मेलन में पेंशनर्स एसोसियेशन के महामंत्री श्री अतुल स्वरूप ने बैंक प्रबन्धन के समक्ष पेंशनर्स की समस्याओं को उठाया तथा माॅग की कि बैंक के पास पेंशन फंड का 1700 करोड़ रुपए जमा है जिससे 65 करोड़ की इनकम हो रही है बैंक 50 करोड़ पेंशन दे रहा है 15 करोड़ सर प्लस फंड है उसे पेंशनर्स को दिया जाना चाहिए। श्री दिनेश चन्द्रा, अध्यक्ष, पेंशनर्स एसोसियेशन ने केन्द्र सरकार के पेंशनर्स की तरह पेन्शन अपडेशन एवं 80 वर्ष के बाद पेंशन वृद्वि की मांग की तथा बैंक स्टाफ को 50 प्रतिशत पेन्शन, अधिक स्वास्थ्य सेवायें, जमा ब्याज दरों में छूट आदि मांगे रखी।

 

*इस अवसर पर 75 वर्ष से अधिक 45 स्टेट बैंक कर्मियों को स्मृति चिन्ह तथा शाल ओढा कर सम्मानित किया गया।*

 

इसके बाद संघ द्वारा श्री शरद एस. चाण्डक को उनकी बैंक सेवा से निवृत होने पर भावभीनी विदाई दी तथा मण्डल में उनके द्वारा पेन्शनर्स हित में किये गये कार्यो हेतु धन्यवाद किया। कार्यक्रम में अनेक पेंशनर्स साथियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। अंत मे अंचल प्रमुख श्री धीरज कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि अंचल की शाखाओं में पेन्शनरों के हितों का पूरा ध्यान रखा जायेगा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती जया अवस्थी, मुख्य प्रबन्धक (कार्मिक) ने किया।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Empowering Annadatas: UP Government Extends Cane Society Membership and Yield Enhancement Deadline to October 10

Pooja Srivastava | Anytime News Network In a progressive and farmer-centric move, the Commissioner of …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *