*रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थापना दिवस पर मरीजों को वितरित किए गए फल*

 

 

*सेवा ही सच्चा धर्म है:डॉ. प्रवीण सिंह जादौन*

बस्ती, 8 मई। रेडक्रॉस सोसाइटी के स्थापना दिवस के अवसर पर आज जिला चिकित्सालय बस्ती में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। जिसमें प्रदेश सरकार के राज्य निर्माण सहकारी संघ के निदेशक एवं रेडक्रास सोसाइटी के आजीवन सदस्य डॉ. प्रवीण सिंह जादौन जिला सहकारी बैंक बस्ती के निदेशक सुनील यादव सहकार भारती के विभाग संयोजक शिव प्रसाद चौधरी जिला अध्यक्ष ओंकार चौधरी जिला महामंत्री संजय चौरसिया मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ खालिद रिजवान एवं रेडक्रास सोसाइटी के सदस्यों ने

अस्पताल में रोगियों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इस मौके पर डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा, “रेडक्रॉस जैसी संस्थाएं मानव सेवा का प्रतीक हैं। इनके स्थापना दिवस पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि समाज के उन वर्गों तक सहायता पहुँचाएं जो जीवन के संघर्ष में अकेले हैं। सेवा ही सच्चा धर्म है, और जब हम किसी पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं, तो वह सबसे बड़ी पूजा होती है।” जिला सहकारी बैंक के निदेशक सुनील यादव ने कहा कि सेवा कार्यों को सहकारिता से जोड़ा जाए। सहकारी संस्थाएं केवल आर्थिक विकास का साधन नहीं हैं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और सामूहिक कल्याण का माध्यम भी हैं। आज का यह आयोजन उसी सोच का एक छोटा सा उदाहरण है।”

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ खालिद रिजवान ने कहा कि रेडक्रास सोसाइटी की स्थापना दिवस प्रतिवर्ष मानवता सेवा और सहानुभूति के मूल्यों को समर्पित होता है

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Earth Care & Rule Enforcement! Badaun ARTO Plants Trees & Ruthlessly Crushes Overload & Unauthorized Vehicle Mafias!

Interceptor On Fire! ARTO Hariom Slaps Over 2.4 Lakh Fine, Seizes 14 Vehicles In A …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *