पीएनबी के सालाना शुद्ध लाभ में 101.7 व चौथी तिमाही में 51.7 फीसदी की वृद्धि

 

 

पूजा श्रीवास्तव, लखनऊ।

पंजाब नेशनल बैंक के वार्षिक वित्तीय परिणाम FY25 की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में PNB के MD और CEO अशोक चंद्रा और कार्यकारी निदेशक, कल्याण कुमार,एम. परमशिवम, बिभु पी. महापात्रा, डी. सुरेंद्रन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही और पूरे वर्ष में अपने शुद्ध लाभ में पर्याप्त वृद्धि की घोषणा की।

वित्तीय वर्ष 2024-25 की 31 मार्च को समाप्त हुयी चौथी तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ वर्ष दर वर्ष के आधार पर 51.7 फीसदी बढ़कर 4567 करोड़ रूपये हो गया। पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 3010.27 करोड़ रूपये था। पूरे वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पीएनबी का शुद्ध लाभ दोगुने से भी ज्यादा बढ़ा है। शुद्ध लाभ पिछले वित्तीय वर्ष के 8244.62 करोड़ रूपये की तुलना में 101.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज करते हुए 2024-25 में 16630 करोड़ रूपये हो गया है।

वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में शुद्ध ब्याज आय (एनएनआई) में वृद्धि दर्ज की गयी है। पिछले वर्ष की चौथी तिमाही के 10363.11 करोड़ रूपये के मुकाबले वित्त वर्ष 24-25 की चौथी तिमाही में यह बढ़कर 10756.98 करोड़ रूपये हो गयी है। बैंक के सकल एनपीए में भी खासी गिरावट आई है। मार्च 2025 की तिमाही में 12261 करोड़ रूपये सालाना घटकर 44082 करोड़ रूपये रह गयी जबकि मार्च 2024 में यह 56343 करोड़ रूपये थी। शुद्ध एनपीए अनुपात मार्च 2024 के 0.73 फीसदी की तुलना में मार्च 2025 में 0.40 फीसदी रह गया।

 

वित्तीय परिणामों के मुताबिक बैंक के वैश्विक कारोबार में सालाना आधार पर 14.03 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी है। जमा के मोर्चे पर सावधि जमा में सालाना आधार पर 21.5 फीसदी की वृद्धि वहीं कासा जमा में सालाना आधार पर 3.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुयी है। कुल खुदरा ऋणों में सालाना आधार पर 16.5 फीसदी की वृद्धि हुयी है जिसमें आवास ऋण में 18.3 फीसदी, वाहन ऋण में 25.5 फीसदी की वृद्धि शामिल है।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Convenience Expands, Accountability Faces the Test

RBI Pushes Account Aggregator Interoperability; Financial Information Security Becomes a Critical Concern Pooja Srivastava Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *