शिक्षकों,समाजसेवियो, व ब्रह्माकुमारी संगठन के सदस्यों को सम्मानित कर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

महिला शिक्षा स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सर्वजन हिताय संरक्षण समिति की महिला प्रकोष्ठ ने आयोजित की संगोष्ठी।

महाराजा बिजली पासी पीजी कॉलेज में शिक्षकों,समाजसेवियो, व ब्रह्माकुमारी संगठन के सदस्यों को सम्मानित कर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डी सी पी लखनऊ मनीषा सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम प्राचार्या सुमन गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रोफेसर सारिका दुबे प्राचार्य कृष्णा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज,स्मिता सिंह प्रिंसिपल मनिपाल पब्लिक स्कूल उपस्थित रही ।

सर्वजन हिताय संरक्षण समिति महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रीना त्रिपाठी ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज जरूरी है कि बच्चियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए क्योंकि स्वस्थ बच्चिया ही स्वस्थ देश की महिलाएं बनेगी। मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए समाज को अपने कार्यों के द्वारा प्रेरणा प्रस्तुत करने वाली डी सी पी मनीषा सिंह ने सभागार में उपस्थित बच्चों और अतिथियों को बताया कि आज साइबर क्राइम बहुत बढ़ गया है अतः बच्चियों को अपनी किसी भी पर्सनल जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करना चाहिए क्योंकि सोशल मीडिया एक चौराहा है जहां से आपकी किसी भी जानकारी का कोई मिसयूज कर सकता है अतः शिक्षा का सही उपयोग करें। मोबाइल से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी हुई जानकारियां और वीडियो देखें ताकि विज्ञान का सकारात्मक प्रयोग हो सके। उन्होंने बताया कि यदि बच्चे मेहनत करेगे तो ही वह दिन दूर नहीं होगा जब वह समाज को अपना सकारात्मक योगदान विभिन्न पदों में अपना स्थान स्थापित करके दे सकेगी। आज के समय में आवश्यक है कि बच्चे जागरूक रहकर अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य और विभिन्न अपराधों से दूरी बना सकते हैं।

वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर बोलते हुए प्रो.सारिका दुबे ने बच्चों को कुशल मैनेजमेंट के गुण सिखाते हुए अपने दिनचर्या को व्यवस्थित करने अनुशासित रहने और विज्ञान का सदुपयोग करने की सलाह दी। वही विशिष्ट अतिथि के तौर पर बोलते हुए स्मिता सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि जब बच्चिया युवावस्था में प्रवेश करती हैं तो परिवार समाज और शिक्षकों की जिम्मेदारी बनती है कि वह बच्चों को अच्छे–बुरे की जानकारी दें शारीरिक परिवर्तनों तथा अपने स्वास्थ्य के देखभाल की जानकारी स्कूल कॉलेज के स्तर पर प्रदान करना जरूरी है। शारीरिक शिक्षा और मनोविज्ञान आज समाज के लिए बहुत ही आवश्यक हो गए ताकि बिना जानकारी के बच्चे गलत राह पर न जाए ।वहीं नगर निगम व खाद्य निरीक्षक के रूप में कार्यरत आकांक्षा अग्निहोत्री ने बच्चों को संबोधित किया उन्होंने पर्सनल हाइजीन से लेकर समाज को साफ सुथरा रखने की सभी को सीख दी।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में ब्रह्म कुमारी संस्था शाखा सरोजिनी नगर से बी के सुनीता, हिमांगी और ज्योति बहने उपस्थित हुई जिन्होंने सभागार में सभी को मन की शुद्धता , मानसिक एकाग्रता को बनाए रखने के लिए सूक्ष्म योग की जानकारी प्रदान की। जम्मू कश्मीर में पोस्टेड लेफ्टिनेंट कर्नल रोजी राउत ने बच्चों को सेना की नौकरियों के प्रति कंपटीशन के तरीके बताएं ताकि ज्यादा से ज्यादा एनसीसी के बच्चों को इसका लाभ मिलसके।

कार्यक्रम में सर्वजन हिताय संरक्षण समिति की महिला प्रकोष्ठ की तरफ से रमा शर्मा,सुमन दुबे, निशा सिंह, रेनू त्रिपाठी ,उषा त्रिपाठी, आभा शुक्ला उपस्थिति रही। पूरी टीम ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करने महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों के अनुभव को बच्चों के बीच साझा करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में समाज में अपना उत्कृष्ट देने वाली समाजसेविका शैलजा सचान, सुनीता राय,डाइटिशियन डॉ रानू सिंह, कुसुम भारती, अंजुली सिंह, विद्यालय की वॉइस प्रिंसिपल डॉक्टर मधुमिता सिंह, डा.शकुंतला ,डॉ. हेमलता, डॉ नीतू डॉक्टर, डॉ.सुनीता, डॉ सीमा, डॉ. वंदना डा.कामिनी ,डॉसुमन, डॉ वंदना भारद्वाज सहित समस्त स्टाफ उपस्थितरहा।

विभिन्न विभागों की कर्मचारी के रूप में डॉक्टर अनूप सिंह चौहान, विनोद वर्मा,त्रिवेणी मिश्रा सुमित मिश्रा,मोहम्मद नदीम ,राजू शुक्ला खुरदही बाजार व्यापार मंडल सेउपस्थित हुए।प्रतिष्ठित शिक्षक सरोजिनी नगर महिला मोर्चा महामंत्री अपर्णा भारती, माला राय, सुरभि श्रीवास्तव, साधना सिंह गुरमीत कौर, सरोज मिश्रा, श्वेता भट्ट, सपना तिवारी,उन्नाव से सम्मानित शिक्षिका डॉ.स्नेहिल पांडे, अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कि संगोष्ठी में उपस्थिति रही।

सभागार में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, समाजसेवियों, शिक्षकों व सभी बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजित संगोष्ठी में प्रतिभा कर हर्ष का अनुभव किया और एक दूसरे को महिला दिवस की बधाई दी।

या देवी सर्वभूतेषु स्त्री रूपेण संस्था नमस्ते नमस्ते नमस्ते नमो नमः।।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

A New Drive Begins in Lucknow

Galaxy Auto Drive Opens Modern Car Decoration Showroom and Service Workshop Pooja Srivastava Anytime News …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *