राजकीय नर्सेज़ संघ उत्तर प्रदेश की शाखा के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

   वासी अहमद सिद्दीकी                                                     डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय लखनऊ में राजकीय नर्सेज़ संघ उत्तर प्रदेश की शाखा के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार जी द्वारा अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उपाध्यक्ष गीता पांडेय, उपमा शुक्ला, नम्रता सिंह, मंत्री इन्दु मिश्रा,अनामिका यज्ञसेनी के साथ साथ सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाते हुये सभी को सदैव संगठन के साथ-साथ नर्सेज़ हित में कार्य करने हेतु प्रेरित किया गाया। अशोक जी द्वारा प्रदेश सरकार से आग्रह किया गया की वह नर्सेज़ का पदनाम बदले जाने एवं गृह जनपद स्थानांतरण की प्रमुख माँग को प्राथमिकता के आधार पर पूरी करें साथ ही प्रदेश भर की नर्सेज़ से अनुरोध किया गया कि वह अटेवा द्वारा पुरानी पेंशन की माँग एवं निजीकरण के ख़िलाफ़ चलाये जा रहे आंदोलन हेतु 1 अक्तूबर को दिल्ली में होने वाली शंखनाद रैली में चलने हेतु सभी का आवाहन किया गया,विशिष्ट अतिथि व डायरेक्टर डॉ नरेंद्र अग्रवाल द्वारा सभी को बधाई देते हुये चिकित्सालय में नर्सेज़ की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का आश्वासन दिया गया,कार्यक्रम में उपस्थित डॉ०एस पी०एम० चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशुतोष जी द्वारा सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुये उन्हें चिकित्सालय को ऊंचाइयों तक ले जाने हेतु प्रेरित किया गाया, चिकित्सालय के चीफ़ फार्मासिस्ट सुनील यादव द्वारा सभी को मरीज़ हित में मिलजुल कर कार्य करने हेतु आग्रह किया गया,कार्यक्रम में राजकीय नर्सेज़ संघ उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर,ऑडिटर महेंद्र श्रीवास्तव व प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार के साथ साथ अन्य संगठनों के पदाधिकारी एवं चिकित्सालय की नर्सेज़ उपस्थित रहीं!

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

India Strengthens Patient Safety Net with New Biovigilance Programme

Anupriya Patel launches 7th National Formulary of India 2026; India rises to 8th globally in …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *