दुबई से आए रोगी का वेलसन मेडिसिटी में जटिल ब्रेन ट्यूमर का सफल उपचार 

दुबई से आए रोगी का वेलसन मेडिसिटी में जटिल ब्रेन ट्यूमर का सफल उपचार हुआ”

 वेलसन मेडिसिटी अस्पताल में 42 साल के पप्पू पासवान का दुर्लभ ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी संपन्न हुई जो इस सर्जरी के लिए दुबई से आए थे। रोगी को गंभीर सिरदर्द और उल्टी के साथ दृष्टि धुंधली होने की शिकायत थी। यह ट्यूमर एपेंडिमोमा था जो पीछे के तीसरे वेंट्रिकल में स्थित था। वयस्कों में यह ट्यूमर दुर्लभ है जो सभी ब्रेन ट्यूमर का 1-3% है।

रोगी पप्पू पासवान को सर दर्द में और चक्कर आना व उलटी आने की शिकायत विगत कई महीनों से चल रही थी, जिसके लिए उसने दुबई में एम आर आई का जाँच कराई । एम आर आई से पता चला कि पप्पू पासवान एक अत्यंत गंभीर ब्रेन ट्युमर से ग्रसित है I दुबई में इस रोगी को वेलसन अस्पताल और यहाँ के अतिप्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डा०भवन नंगरवाल का पता चला और तुरंत ही ये लोग लखनऊ आ गए I

यहाँ इनको सर्जेरी अत्यंत ही अत्याधुनिक विधि से संपन्न हुई और कुल खर्चा भी दुबई कि अपेक्षा काफी कम आया I

डा०भवन नंगरवाल जो पी जी आई से अपनी न्यूरो सर्जरी में एम सी एच की डिग्री प्राप्त करने के उपरांत केजीएमयू में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्य करते हुए संकड़ों अत्यंत ही जटिल और दुर्लभ ब्रेन और स्पाइन की सफल सर्जरी कराने के उपरांत वर्तमान में वेलसन मेडिसिटी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, उन्हीं के द्वारा यह सफल सर्जरी की गई।

इस संदर्भ में रोगी स्वयं प्रेस के समक्ष आया और डा०भवन नंगरवाल की उसने और उसके परिजनों ने अत्यंत ही प्रशंसा की।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

India Strengthens Patient Safety Net with New Biovigilance Programme

Anupriya Patel launches 7th National Formulary of India 2026; India rises to 8th globally in …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *