गोरखपुर के GIDA औद्योगिक क्षेत्र में प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री ने किया गोदाम का उद्घाटन

गोरखपुर के GIDA औद्योगिक क्षेत्र में प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा केन्द्रीय भण्डारण निगम के नवनिर्मित 1,20,000 वर्ग फुट के आधुनिक (Advance) ग्रेड A वेयरहाउस का उद्‌घाटन किया गया। इस वेयरहाउस में FIRE HYDRANT SYSTEM और SPRINKLER, LESER SCREED FLOORING, HYDROLIC DOC LEVELER जेसी अत्याधुनिक सुविधाए उपलब्ध है। इसके साथ, माननीय केंद्रीय मंत्रीजी के द्वारा CWC के 17 विभिन्न स्थानों पर नव निर्मित भण्डारगृहों का भी उद्‌घाटन वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस भव्य उद्घाटन समारोह में सुश्री अनिता कर्ण संयुक्त सचिव (भण्डारण, संचलन, आई. सी. टी और एन.ए. सी) खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, श्री संतोष सिन्हा प्रबंध निदेशक, केंद्रीय भंडारण निगम, सुश्री संगीता रामरख्यानी निदेशक (मानव संसाधन), श्री कुबेर मल्होत्रा क्षेत्रीय प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ, श्री प्रदीप शुक्ला, विधायक सहजनवा की गरिमामय उपस्थिति रही। साथ ही, केंद्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, नगर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य अतिथि एवं आमजनों के द्वारा समारोह में प्रतिभाग किया गया। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से, समारोह के दौरान केन्द्रीय भण्डारगृह गीडा परिसर में वृक्षारोपण का कार्य भी माननीय केन्द्रीय मंत्री एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *