श्याम ज्योत मंडल ने कराया सात कन्याओं का सामूहिक विवाह

 

विधायक नीरज बोरा एवं उपसभापति नगर निगम श्री गिरीश गुप्ता ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

लखनऊ। श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के शुभाशीष छत्रछात्रा में श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से सात कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह महाराजा अग्रसेन विद्यालय मोतीनगर में संपन्न हुआ। विधायक नीरज बोरा एवं उपसभापति नगर निगम श्री गिरीश गुप्ता ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद से अभिसिंचित कर उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की मंगल कामना की। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक नीरज बोरा, गिरीश गुप्ता, सुधीर हलवासिया, रविदास मल्होत्रा एवं विशिष्टï अतिथियों के रूप में विपिन कुमार मिश्रा, आईजी अभिसूचना मुख्यालय, आलोक तिवारी, सीआरपीएफ कमांडेंट, केजीएमयू के सर्जन एवं प्रो. डा. अक्षय आनंद मौजूद थे। धार्मिक माहौल में दाम्पत्य जीवन की डोर में बंधने के लिए आए युवक-युवतियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। सजना से मिलन होने का ख्वाब सजाए दूल्हा-दुल्हन के चेहरे पर जिंदगी के खुशनुमा सपने साफ झलक रहे थे क्योंकि परी जैसी दुल्हनों के संग राजकुमार जैसे दूल्हे दाम्पत्य सूत्र बंधन में बंधने के लिए आए हुए थे। घोड़ी पर सवार होकर सात दूल्हे अपने सगे संबंधियों संग बैंडबाजे की धुनों पर झूमते-नाचते हुए बारात लेकर मोतीनगर स्थित महाराजा अग्रसेन विद्यालय पहुंचे, मंडल कार्यकताओं एवं कन्या पक्ष के लोगों ने बारात का स्वागत किया। बारात द्वारचार के बाद पंडाल में वर एवं वधू ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अग्नि के सात फेरे लेकर नव विवाहित जोड़ो का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया गया। मंडल के मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने बताया कि श्री श्याम ज्योत मंडल एवं सहयोगीजनों की ओर से वर को सफारी सूट, कन्या को लहंगा एवं कन्याओं की विदाई पर पलंग, अलमारी, गृहस्थी के बर्तन, अनाज, फल, मिठाई उपहार स्वरूप भेंट किया गया। कन्याओं के लिए चूड़ी, टैटू मेहंदी, नेल पॉलिश के भी स्टाल लगाए गए थे। शाम को जगमग लाइटों वाले पंडाल में नवविवाहित जोड़ो का आर्शीवाद समारोह सम्पन्न कराया गया। विवाह समारोह में राजधानी के शीलू श्रीवास्तव समूह ने गणेश वंदना करके सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। शंकर-पार्वती, बजरंगबली, राधा-कृष्ण का मयूर नृत्य, भक्तिमय भजनों की श्रृखंला एवं खाटू श्याम नृत्य नाटिकाओं की प्रस्तुति ने उपस्थित जनों की असंख्य तालियां बटोरी। राधा-कृष्ण ने नवविवाहित जोड़ों के साथ फूलों की होली खेलकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंडल के अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल एवं सदस्य मुकेश अग्रवाल ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह में अंजू संग ललित, प्रगति संग रोहित, वर्षा संग आयुष, सविता संग राजेश, सीतू संग सुनील, कंचन संग विष्णु भारती एवं कोमल संग अजय पाल ने एक दूसरे को गले में वरमाला डाल और विवाह के सात फेरे लेकर एकदूजे के होकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। कोषाधक्ष जितेन्द्र अग्रवाल एवं सुरेश कँछल ने बताया कि यह विवाह पूर्णतया नि:शुल्क, दहेज रहित एवं हिन्दू विवाह के नियमों के अनुरूप संपन्न कराया गया। विवाह समारोह सफल बनाने के लिए श्री श्याम ज्योत मंडल एवं अग्रवाल समाज के अग्रणी बंधुओं ने भरपूर सहयोग प्रदान किया। सामाजिक सेवा की भावना से ओतप्रोत मंडल सदैव सेवाभाव के कार्यों तत्पर रहता है।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *