वर्ल्ड अर्थराइटिस डे के मौके पे अवध हॉस्पिटल द्वारा वॉकथॉन आयोजित

विश्व गठिया दिवस के अवसर पर अवध हॉस्पिटल, लखनऊ द्वारा एक पद-यात्रा व साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया, जोकि अवध हॉस्पिटल से मायाराज मेडी हब, पूरन नगर चौराहे तक रही। इस पद-यात्रा का उद्देश्य है आम जनता को गठिया रोग के प्रति जागरूकता प्रदान करना। इस अवसर पर अस्पताल के सुप्रसिद्ध हिप एंड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट एवं अस्थि जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को इस रोग के बारे में तथा इससे बचाव व उपचार की पूरी जानकारी दी।

वर्ल्ड अर्थराइटिस डे का उद्देश्य अर्थराइटिस के बारे में जागरूकता फैलाना और उसके जीवन पर प्रभाव को बढ़ाना है। अवध हॉस्पिटल के सी.ई.ओ अनिल गट्टानी, मेडिकल डायरेक्टर व हिप एंड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जन डॉ. विनीत अग्रवाल जी तथा मैनेजिंग डायरेक्टर सत्येंद्र भावनानी ने अर्थराइटिस के बारे में जागरूकता, उपचार तथा इससे बचाव के तरीके साझा किये और वॉकथॉन में आए लोगों का उत्साह बढ़ाया।

पद-यात्रा का विशेष आकर्षण कूल्हे व घुटने प्रत्यारोपण करवा चुके लोगों का भारी संख्या में शामिल होना था। जिसमें नानक चंद लखमानी, अशोक अग्रवाल, निर्मल भावनानी, एस. के. गुप्ता, सुनील कुमार सिंहा एवं कई अन्य भी शामिल हुए।

अशोक अग्रवाल ने अपने विचार रखें और बताया मात्र दो माह पूर्व उनके दोनों घुटनों का प्रत्यारोपण हुआ और आज इस पदयात्रा में सबके साथ शामिल हुए।
नानक चंद लखमानी ने बताया कि राजनीति में होने पर उनका बाहर आना जाना ज्यादा होता था।दर्द असहनीय होने पर घुटना प्रत्यारोपण का मन बनाया और अपरेशन करने के बाद आज राजनीति में सक्रियता और भागीदारी पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भजपा नगर अध्यक्ष लखनऊ आनंद द्विवेदी ने कहा कि जागरुकता ही असल उपचार है इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों कें अंदर जागरुकता आयेगी और लोग अपनी सेहत के प्रति सजग रहेगें। इस मौके पर अवध हॉस्पिटल के निदेशक सतेंद्र भावनानी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गिरीश मिश्रा – पार्षद रामजी लाल नगर वार्ड को अवध हॉस्पिटल के सी.ई.ओ. अनिल गट्टानी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया और उन्होंने अवध अस्पताल को अपने क्षेत्र में होना एक वरदान बताया जो हर समय जरूरत मंदों के साथ उचित मूल्य में बहुत अच्छी सुविधा प्रदान कर रहा है।

उक्त पद-यात्रा में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया जिसमें प्रमुख पूनम अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, कमल किशोर, पीयूष दीवान, सतीश आठवानी, सुचित्रा अग्रवाल, सचिन वैश्य, निर्भय गुप्ता एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे जिन्होंने गठिया से बचाव हेतु पद-यात्रा के फायदे को जन सामान्य तक पहुंचाने का कार्य करने का बीड़ा उठाया।
इस पदयात्रा में डॉ. परेश शुक्ला, डॉ. सुरेंद्र भावनानी, डॉ. ऋषि भार्गव, डॉ. अमित चौधरी, डॉ. स्मिता श्रीवास्तव, डॉ. प्रीतिका श्रीवास्तव, डॉ. आकाश यादव, डॉ. अनामिका शुक्ला, डॉ. प्राची अग्रवाल, डॉ. अस्मिता श्रीवास्तव, डॉ. काजल सिंह, मेघा शर्मा, संतोष द्विवेदी, ओ.पी. शर्मा एवं अवध अस्पताल के अनेकों कर्मचारी गणों के साथ 500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया व स्मृति स्वरूप टी-शर्ट प्राप्त की।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

India Strengthens Patient Safety Net with New Biovigilance Programme

Anupriya Patel launches 7th National Formulary of India 2026; India rises to 8th globally in …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *