कजरी व झूला गीतों पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी * उड़ान सावन उत्सव – 2024

 

कजरी व झूला गीतों पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी
* उड़ान सावन उत्सव – 202
लखनऊ, 3 अगस्त 2024। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबु मेहंदी के रंग… जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार से परिपूर्ण महिलाओं ने जब सावन की कजरी ‘ छैला छाय रहे मधुबन में सावन सुरत बिसारे मोर ‘ पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया, तो चारों ओर सावन के रंग के मानिंद हरीतिमा बिखरी नज़र आई, यह मौका था आज शाम सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान के तत्वावधान में होटल द गोल्डन एप्पल महानगर में आयोजित उड़ान सावन उत्सव-2024 का।
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नम्रता पाठक, विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ लोक नृत्यांगना सरिता सिंह, तेजस्विनी सिंह, नेहा मिश्रा, अर्चना सिंह, पूनम कालरा, अनीता श्रीवास्तव, सोनी वर्मा, ज्योति मल्होत्रा और सुमिती राज गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
संगीत से सजे कार्यक्रम का श्री गणेश, स्वरा त्रिपाठी ने गाइये गणपति श्री वंदन पर भाव नृत्य से किया। विघ्न विनाशक के चरणों में समर्पित इस प्रस्तुति के उपरांत पूजा पांडे, सविता कनौजिया, मोहिनी, नीतू शर्मा, रितिका सक्सेना और शिखा पांडे ने सावन गीत आया सावन बड़ा मन भावन सावन की पड़े फुहार राधा झूल रही कान्हा संग में पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
इस प्रस्तुति के बाद जानवी गुप्ता, सुनीता गुप्ता, कविता, ममता, स्वीटी, नीरज, गिरीश कुमारी, अर्पिता,
प्रशस्ति, आराधना गुप्ता, भारती सिंह, आकांक्षा, रिता,
प्रियंका, पूजा, ज्योति और प्रियम पांडे ने ‘ पार्वती बोली शंकर से सुनिए भोलेनाथ जी रहना है हर एक जन्म में मुझे तुम्हारे साथ जी ‘ पर नृत्य प्रस्तुत कर भगवान शंकर की आराधना की।
शिव शंकर के चरणों में समर्पित इस प्रस्तुति के सरिता सिंह के नृत्य निर्देशन में उपरांत रेनू मौर्य, हेमलता त्रिपाठी, नीलम, नीना, पूनम, सविता‌ यादव, शिल्पी यादव, प्रतिभा, भारती सिंह, रीता यादव, आभा श्रीवास्तव, सीमा राय, आरती श्रीवास्तव, नीति और कल्पना ने झूला गीत ‘ओढनी सितारों की मंगा दे सजना मैं तो झूला झूलन जाऊंगी’ पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया।
हृदय को हर्षातिरेक से भर देने वाली इस पेशकश के बाद रचना उपाध्याय, दीप्ति, दीक्षा, सोनी गुप्ता, श्रद्धा सक्सेना और डॉ श्वेता ने मधुबन में जो कन्हैया किसी गोपी से मिले गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों की कंजूस तालियां बटोरी। इस अवसर पर बेस्ट मेकअप, बेस्ट मेहंदी, बेस्ट चूड़ी सेट, ब्यूटीफुल स्माइल, ब्यूटीफुल हेयर, अमेजिंग ज्वेलरी, ड्रेस ऑफ़ द डे जैसी अन्य प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने भाग लेकर अपनी कलात्मक-रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन मनीष पंडित और धन्यवाद ज्ञापन नरेंद्र यादव ने दिया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *